लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाने वाली आशा ताई हम सबको छोड़कर चली गईं। रविवार को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से संगीत का एक स्वर्णिम युग मानो थम सा गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी, अमित शाह, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।









