लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। तेज गर्मी के बीच विदर्भवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है, परन्तु अभी 2-3 दिन तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। महाराष्ट्र में इस समय पारा सामान्य से अधिक 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं मौसम विभाग ने विदर्भ में 28 से 30 अप्रैल के दौरान गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। अप्रैल 2026 के अंत में महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। विदर्भ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है।
जहां अकोला में तापमान 46.9 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं रविवार को वर्धा का तापमान 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे गर्म स्थानों में से एक है।
राज्य में भीषण गर्मी की लहर तेजी से बढ़ रही है। राज्य में लू चल रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। फिलहाल राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इसका दैनिक कामकाज पर भारी असर पड़ रहा है और सड़कें व बाजार सूखे पड़े हैं।









