32 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं
लोकवाहिनी, संवाददाता
मनीला। दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। ज्यादातर लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में घायल अवस्था में मिले तथा भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें भी उठीं। जनरल सँटोस शहर में कुछ इमारतें ढह गई और प्रमुख बुनियादी ढांचे को भूकंप से नुकसान पहुंचा। वहीं, समुद्र तट से सटे एक गांव में सुनामी से नुकसान की खबर मिली। इंडोनेशिया और पलाऊ में तथा दक्षिणी जापान में भी समुद्र में सुनामी की छोटी लहरें उठीं। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के निदेशक टेरेसिटो बाकोलकोल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया, यह भीषण भूकंप था और हमें नुकसान का अंदेशा था। (पेज 6 पर)













