लोकवाहिनी, संवाददाता:चंद्रपुर। जिले के अंतर्गत घुग्घुस क्षेत्र में वर्धा नदी घाट पर नहाने गए पांच लड़कों के डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को घर से निकले ये पांचों लड़के जब देर शाम तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान नदी किनारे ही उनके कपड़े, जूते-चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिससे किसी अनहोनी की गहरी आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सभी पांचों लड़कों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने इन युवकों को नदी की दिशा में जाते हुए देखा। इसके अनुसार खोज अभियान चलाया गया, तो वर्धा नदी के किनारे संबंधित युवकों के कपड़े, चप्पलें और मोबाइल मिले। कपड़े व अन्य सामान नदी किनारे मिलने से आशंका व्यक्त की गई कि वे नदी में उतरे होंगे और पानी का अंदाजा न होने से डूब गए होंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में नागरिकों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। खबर लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल की मदद से नदी में देर रात तक युद्धस्तर पर खोज अभियान जारी था। जानकारी के अनुसार मृतकों में घुग्घुस के इंदिरा नगर इलाके के रहने वाले तन्मय नवनाथ पथाडे (18 वर्ष), रोहित बाबाराव बोबडे, सनी अशोक आरपल्ली, नकुल भास्कर केलझरकर और सम्यक देवराव बोबडे शामिल है। (पेज 6 पर)












