14 भारतीय क्रू मेंबरों को सुरक्षित बचाया गया
ओमान। ओमान के रास अल हद्द तट के पास समुद्र में भारतीय क्रू वाला जहाज अचानक डूब गया। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंजन फेल होने के बाद एक भारतीय क्रू वाला जहाज डूबने लगा। समय रहते शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन मे 14 भारतीय क्रू मेंबरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि इसी क्षेत्र से जुड़ी एक दूसरी घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। अमेरिकी नौसेना ने इस आपात स्थिति की जानकारी तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को दी, जिसके बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में हुई। सूचना मिली कि एक पारंपरिक जहाज समुद्र में संकट में है और उसके डूबने का खतरा पैदा हो गया है। इस जहाज पर कुल 14 भारतीय सवार थे।












