बागियों ने संभाली तृणमूल कांग्रेस की कमान
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी तृणमूल कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया और ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटा दिया। विधायक अरूप रॉय को नया चेयरमैन चुना गया। इस तरह से बागी तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी पर कब्जा करने का संकेत दिया। अब नया संगठन बन गया है, क्या बागी इस बार सिंबल के लिए अप्लाई करेंगे? इसे लेकर सवाल किए जा रहे हैं। एक नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने सोमवार को ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई तृणमूल कांग्रेस पर औपचारिक रूप से कब्जा कर लिया।












