नागपुर। शहर में सोमवार को आधे घंटे से जोरदार बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मानसून राज्य के हर कोने तक पहुंचने का बावजूद नागपुर शहर में बारिश नहीं हो रही थी परन्तु सोमवार को मौसम बदला और आधे घंटे तक झमाझम बारिश के कारण बुआई के लिए बाट जोह रहे किसानों में जोश भरा माहौल देखा गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश का असर देखा गया। बीते कुछ दिनों से उबालती उमस भरी गर्मी से त्रस्त शहरवासियों को अंततः बादलों ने सोमवार को राहत पहुंचाई, करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई जिससे पूरी सिटी सराबोर हो गया। मौसम में ठंडकता आने से शहरवासियों को राहत मिली। सुबह तो तेज धूप से ही दिन की शुरुआत हुई लेकिन 12 बजे के बाद से बदली छाने लगी। 5 बजे के करीब कामठी से लेकर उत्तर नागपुर व पश्चिम नागपुर के सभी इलाकों में बारिश हुई। बारिश में भीगने का उठाया आनंद, अनेक नागरिकों ने पहली बारिश में भीगने का भरपूर आनंद उठाया। खासकर विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
June 30, 2026
0 Comment
30 Views
नागपुर में जोरदार बारिश
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। शहर में सोमवार को आधे घंटे से जोरदार बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मानसून राज्य के हर कोने तक पहुंचने का बावजूद नागपुर शहर में बारिश नहीं हो रही थी परन्तु सोमवार को मौसम बदला और आधे घंटे तक झमाझम बारिश के... Read More












