लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को कमजोर रहा और मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी अपने दैनिक बुलेटिन में अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, अगले 4-5 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मानसून के कमजोर रहने का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से 126 मार्ग अवरुद्ध हो गए जबकि देहरादून में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से एक महिला घायल हो गई।
July 13, 2026
0 Comment
10 Views
देश के अधिकांश भागों में मानसून कमजोर रहा
by Digital Desk
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को कमजोर रहा और मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी अपने दैनिक बुलेटिन में अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत,... Read More











