लोकवाहिनी, संवाददाता
जेजुरी। पुणे के जेजुरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। आषाढ़ी वारी के दौरान सोमवार सुबह जेजुरी में एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार टेम्पो ने वारकरियों की दिंडी को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 महिला वारकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी सासवड की ओर रवाना हो रही थी। इस वारी में भंडारे की उछलण की जाती है। इसी दौरान वारी का एक टेम्पो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो सीधे दिंडी में घुस गया। दिंडी में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। टेम्पो की टक्कर से कई वारकरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दिंडी की तीन महिला वारकरियों की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी सासवड से जेजुरी की ओर जा रही थी। पालकी के जेजुरी पहुंचने पर भंडारे की उछलण की जाती है। इसी दौरान एक टेम्पो दिंडी में घुस गया और वारकरियों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार टेम्पो ने कई वारकरियों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सासवड-जेजुरी मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। टेम्पो अचानक कैसे अनियंत्रित हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, हादसा जेजुरी के पास सासवड गांव में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तेज रफ्तार टेम्पो अचानक दिंडी में घुस गया। इस हादसे में 15 से 16 वारकरी घायल हुए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत महिलाओं में नंदा पवार, उम्र 60 वर्ष, निवासी- कवलापुर, तहसील मिरज, जिला सांगली, माधवी राजाराम सलगरे, उम्र 55 वर्ष, निवासी- मालगंव, तहसील मिरज, जिला सांगली और राजश्री शंकर भोसले, उम्र 55 वर्ष, निवासी- कसबे डिग्रज, तहसील मिरज, जिला सांगली का समावेश है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुणे जिले के जेजुरी के पास एक दुर्घटना में तीन वारकरियों की मौत अत्यंत पीड़ादायक है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाली वारकरियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायल वारकरियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाली प्रत्येक महिला वारकरी के परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रशासन को घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
एकनाथ शिंदे ने जेजुरी हादसे पर जताया शोक
राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में वारकरियों को ले जा रहे एक वाहन के साथ हुए हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एकनाथ शिंदे ने पोस्ट किया कि यह घटना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे पंढरी वारी यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें और एहतियाती उपाय लागू करें। सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है और ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मैं इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं भगवान पांडुरंग से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में एक ट्रक ने महिला वारकरियों के एक ग्रुप को टक्कर मारी थी। इसमें तीन महिला वारकरियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ था।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घायलों से की मुलाकात
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जेजुरी हादसे पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाली तीन महिला वारकरी श्रद्धालुओं को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैंने अस्पताल में घायल वारकरी महिलाओं से मुलाकात की है और जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उनके इलाज में कोई कोताही न बरतने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि पंढरपुर की यात्रा कर रहे वारकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए, वाहन चलाते समय सड़क पर चल रहे वारकरियों के प्रति सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान, उन्होंने कहा कि मैं घायल महिलाओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान विट्ठल से प्रार्थना करती हूं।













