पीएम मोदी, सीएम देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जताया दुख
लोकवाहिनीए संवाददाता
कोल्हापु। पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटील का मंगलवार को कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। परिवार ने बताया कि वे काफी समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉ. पाटील का जन्म 22 अक्टूबर 1935 को हुआ था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। उन्होंने डी. वाई. पाटिल ग्रुप की शुरुआत की, जिसके तहत आज देशभर में 182 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल, 7 डीम्ड यूनिवर्सिटी और कई अस्पताल चल रहे हैं। वे राजनीति में भी सक्रिय रहे। पहले महाराष्ट्र में विधायक बने, फिर त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। शिक्षा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। डॉ. पाटील महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक सतेज (बंटी) पाटिल के पिता थे। उनके निधन पर शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया। डी वाई पाटिल का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।













