मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अंबाझरी तालाब का किया दौरा
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। मुख्यमंत्री ने तालाब में चल रहे कार्य पर संतोष जताते हुए कहा जिस समय पानी की व्यवस्था नहीं थी, उस समय नाग नदी पर बनाए गए बांध के रूप में अंबाझरी तालाब को जाना जाता था। बाद के समय में इस तालाब का उपयोग पर्यटन के लिए होने लगा। दुर्भाग्य से कुछ समय पहले यह तालाब पूरी तरह जलकुंभी से भर गया था और पानी की एक बूंद भी दिखाई नहीं देती थी। ऐसा लगने लगा था कि हमारा प्यारा अंबाझरी तालाब कहीं खत्म न हो जाए। ऐसे समय में महानगरपालिका ने बेहतरीन काम करते हुए पूरी जजलकुंभी को हटाया। अब तालाब में भरपूर पानी है और पानी बह रहा है। मैंने नाव चलाकर इसका आनंद लिया। एमआईडीसी और वाड़ी नगर परिषद से आने वाले प्रदूषण पर मुख्यमंत्री ने कहा, अब प्रदूषण की समस्या भी नहीं रहेगी, क्योंकि 13 एमएलडी का एसटीपी तैयार हो चुका है। अगले दो से तीन महीनों में इसके शुरू होने के बाद वाड़ी नगरपालिका और एमआईडीसी का पानी शुद्ध होकर ही यहां आएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे बेहद खुशी है कि हमारे युवा-युवतियां यहां कायंकिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और बहुत अच्छे तरीके से अभ्यास कर रहे हैं। जिन युवाओं में जलक्रीडा की प्रतिभा और कौशल है, वे अब दोबारा इस तरह का प्रशिक्षण लेकर अपनी क्षमता को निखारेंगे और अधिक से अधिक मेडल जीतकर देश और महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तालाब के निरिक्षण पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ महापौर नीता ठाकरे, मनपा आयुक्त डॉ विपिन इटणकर, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बाल्या बोरकर, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी सहित मनपा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान खुद नाव में बैठकर तालाब के मध्य पहुंचे और साफ़ सफाई के काम का जायजा लिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने तालाब को स्वच्छ बनाये रखने के लिए कई निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान उप महापौर लीला हाथीबेड़, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, धरमपेठ जोन अध्यक्ष धनश्री देशपांडे, लक्ष्मी नगर जोन अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, हनुमाननगर जोन अध्यक्ष ज्योति देवघरे, परिवहन समिति अध्यक्ष मंगला खेकरे, गांधीबाग जोन अध्यक्ष उमा देशमुख, खेल विशेष समिति अध्यक्ष श्रीमती. दर्शनी धावाद, वास्तुकला और परियोजनाओं पर विशेष समिति के अध्यक्ष अश्विनी जिचकार, कानून पर विशेष समिति के अध्यक्ष निधि तेलगोटे, शिक्षा पर विशेष समिति के अध्यक्ष संतोषदेवी लड्डा, झोपड़पट्टी उन्मूलन समिति के अध्यक्ष रुतिका मसरूम, महिला और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सारिका नंदुरकर, कराधान समिति के अध्यक्ष सरिता कावरे, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा समिति के अध्यक्ष रूपाली ठाकुर, नगरसेवक विजय होले, नगरसेवक वर्षा चौधरी, नगरसेवक योगेश पाचपोर, नगरसेविका विशाखा मोहोड, नगरसेविका पूजा पाठक, नगरसेविका विनय दानी, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, नगरसेवक सुनील हिरनवार, नगरसेविका संदीप गवई, नगरसेविका दुर्गेशवरी कोसेकर, नगरसेविका साधना बर्डे, नगरसेविका पूजा भूगांवकर, नगरसेविका संजय बालपांडे, नगरसेविका विक्रम ग्वालवंशी, नगरसेविका योगिता तेलंग, नगरसेविका माधुरी फुलसुंगे, पार्षद विनोद कान्हेरे, पार्षद सुनील दांडेकर, नगरसेविका माया हाड़े, नगरसेवक ईश्वर ढेंगेले, नगरसेवक संजय उगले, नगरसेविका महेश्वरी पाटले सहित अपर आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, अधीक्षण अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेन्द्र महाले और खेल अधिकारी डॉ. पीयूष अंबुलकर उपस्थित थे।











