लोकवाहिनी, संवाददाता मुंबई। राज्य में अपर्याप्त वर्षा के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल उपाय करने की मांग की है. राज्य में सोयाबीन, कपास, बाजरा, मक्का, तुअर, मूंग और उड़द जैसी फसलें वर्षा की कमी के कारण बर्बाद हो गई हैं और किसान, मजदूर और पशुधन भारी संकट में हैं. इस संबंध में शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर 9 मांगें रखी हैं. उन्होंने मांग की कि सरकारी औपचारिकताओं का इंतजार किए बिना सूखा घोषित किया जाए. प्रभावित इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाई जाए. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर देने की मांग की. उन्होंने खेत मजदूर परिवारों को भी 25 हजार रुपये प्रति परिवार विशेष मदद देने की मांग की. उन्होंने तुरंत कर्ज माफी योजना लागू करने की मांग की. साथ ही किसानों को नया फसल कर्ज उपलब्ध कराने को कहा.
September 19, 2026
0 Comment
1 Views
महाराष्ट्र में सूखे का ऐलान करें;शरद पवार ने मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता मुंबई। राज्य में अपर्याप्त वर्षा के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल उपाय करने की मांग की है. राज्य में सोयाबीन, कपास, बाजरा, मक्का, तुअर, मूंग और उड़द जैसी... Read More














