राष्ट्रपति भवन तक इंडिया गठबंधन के सांसदों का मार्च : एक्शन लेने का भरोसा दिया, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे : राहुल
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के 10 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला। इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। मुलाकात के बाद बाहर आकर राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है। राष्ट्रपति ने भी इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और कार्रवाई करेंगी। राष्ट्रपति ने हमसे सबूत मांगे हैं। ज्ञानेश कुमार ने भारत लोकतंत्र को تباہ [तबाही] किया है। ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं। वहीं खड़गे बोले- हमने वोट चोरी के बारे में राष्ट्रपति जी को बताया है। जहां जहां वोट चोरी हुई है। राष्ट्रपति ने उसके सबूत मांगे हैं। वो हम जुटा रहे हैं।
विपक्षी सांसदों ने आज पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में करीब 30 मिनट मीटिंग की। ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। खड़गे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी के अलावा प्रतिनिधिमंडल में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, वीसीके प्रमुख थोल, थिरुमावलवन, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ईटी मोहम्मद बशीर, माकपा महासचिव एमए बेबी और भाकपा के डी. राजा भी शामिल थे। (पेज 6 पर)













