6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी
आंध्र प्रदेश/ओडिशा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्तूबर तक यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए आंध्र प्रदेश में करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
तटीय जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 अक्तूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। समुद्र में खराब मौसम और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं चक्रवात अर्नब का असर ओडिशा में भी व्यापक रूप से पड़ने की आशंका है। संभावित आपदा से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों के वास्ते 60 रेस्क्यू टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा, छह जिलों में 28 और 29 अक्तूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।












