5 सीटों पर करीब 72.96 प्रतिशत मतदान, अमरावती शिक्षक सीट पर सर्वाधिक वोट पड़े
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों (तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों: औरंगाबाद संभाग स्नातक, पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, अमरावती संभाग शिक्षक और पुणे संभाग शिक्षक) इन पांचों सीटों के नतीजे आज घोषित होंगे。 इस चुनाव में लगभग 72.96 प्रतिशत मतदान हुआ。 अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 92.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया。 पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान हुआ था。 पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 85.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 64.82 प्रतिशत, पुणे संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 62.76 प्रतिशत और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 59.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया。 आंकड़ों के अनुसार, अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत 35,810 मतदाताओं में से 33,034 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया。 वहीं, पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत 61,940 मतदाताओं में से 53,184 ने मतदान किया。












