मानवीय पहल | कॉन्ट्रैक्टर एंड बिल्डर एसोसिएशन ऑफ विदर्भ-महाराष्ट्र ने दुर्गम, आदिवासी और सूखाग्रस्त क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाई दिवाली की खुशियां
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। दिवाली खुशियों, उत्साह और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होने का त्योहार है। लेकिन राज्य के कई हिस्सों में सूखे और आर्थिक संकट की मार झेल रहे किसान तथा खेतिहर मजदूर परिवारों के लिए इस बार दिवाली का उत्साह फीका रहने की आशंका थी। ऐसे जरूरतमंद परिवारों के घरों तक भी त्योहार की मिठास पहुंचे और उनके चेहरों पर मुस्कान आए, इसी सामाजिक भावना के साथ कॉन्ट्रैक्टर एंड बिल्डर एसोसिएशन ऑफ विदर्भ-महाराष्ट्र की ओर से एक हजार किसान और खेतिहर मजदूर परिवारों को दिवाली फराल किट वितरित की गई। यह पहल केवल सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का उदाहरण बन गई है।
association अध्यक्ष की संकल्पना से साकार हुआ अभियान
association के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण महाजन की संकल्पना से इस विशेष अभियान को साकार किया गया। खास बात यह रही कि फराल किट वितरण के लिए केवल शहर के नजदीकी या आसानी से पहुंचने वाले गांवों का चयन नहीं किया गया, बल्कि विदर्भ के दुर्गम, आदिवासी और सूखाग्रस्त क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील के आदिवासी क्षेत्र, कलमना परिसर के कुछ हिस्से, अकोला जिले के सूखाग्रस्त गांव, बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील, गोसीखुर्द क्षेत्र के खेतिहर मजदूर परिवारों तथा मेलघाट के अत्यंत दुर्गम इलाकों में फराल किट पहुंचाई गई।
पहुंचाई खुशियां
इस अभियान की सबसे संवेदनशील और उल्लेखनीय बात यह रही कि एसोसिएशन के पदाधिकारी मेलघाट की ऐसी दुर्गम बस्तियों तक पहुंचे, जहां आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। विकास की अनेक सुविधाओं से वंचित इन परिवारों के घरों तक दिवाली का फराल पहुंचाना इस पहल की विशेष उपलब्धि रही। जरूरतमंदों को सहायता लेने के लिए कहीं आने की प्रतीक्षा कराने के बजाय एसोसिएशन ने स्वयं उनके दरवाजे तक पहुंचकर मदद पहुंचाने का निर्णय लिया।
कॉम्बो फराल में शामिल थे पारंपरिक दिवाली के पकवान
वितरित की गई फराल किट में दिवाली के पारंपरिक पकवान शामिल थे। इनमें शेव, चिवड़ा, बूंदी, करंजी, लड्डू, शंकरपाले, नमकीन-मीठे पदार्थ और अनारसे सहित विभिन्न खाद्य सामग्री को आकर्षक पैकेजिंग में तैयार किया गया था। एक हजार परिवारों के लिए तैयार की गई इन किटों का वितरण केवल औपचारिकता के रूप में नहीं किया गया, बल्कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं पहल करते हुए जरूरतमंदों के हाथों में किट सौंपी।
पदाधिकारियों और सदस्यों ने निभाई जिम्मेदारी
इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विदर्भ के विभिन्न जिलों में प्रत्यक्ष यात्रा कर दुर्गम गांवों तक पहुंचने का प्रयास किया। इस पहल में मोरेश्वर ढोबले, दीपक मगरे, पियुष मुसले, गुरुवा रेड्डी, प्रणब चोखानी, पी.आर. पाटिल, संजय खैरनार, तेजस वानखेड़े, राजाभाऊ राऊत, प्रतीक कुंभार, पियुष पन्हाले, निहार खेडकर, राजू गोलीयवार, बालासाहेब चाफले, उमेश असाटी, अरुण बोधे, अखिल अहमद, मोहन नायर, बी.सी. के. नायर और संजय शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए बनी खुशियों की सौगात
महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों में किसान अनिश्चित बारिश, फसल नुकसान और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं, खेतिहर मजदूरों के सामने भी रोजगार का संकट है। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए जरूरी छोटी-छोटी चीजें जुटाना भी कई परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है। दिवाली पर घर में फराल हो और बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे, यह सामान्य अपेक्षा भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पूरी करना कठिन हो जाता है। इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने यह पहल की।
कोविड काल में भी की थी 800 मरीजों की सेवा
association ने इस अभियान के माध्यम से सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया है। संस्था का मानना है कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संगठन को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की खुशियों में सहभागी होना चाहिए। सहायता हमेशा बड़ी आर्थिक रूप से में ही हो, यह जरूरी नहीं।















