नई दिल्ली। कैंसर-रोधी दवाओं के 1,364 ब्रांड्स के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सोमवार से लागू हो गए हैं। 137 कैंसर-रोधी दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर कैप लगाने से उपभोक्ताओं को लगभग 3,540.38 करोड़ रुपये वार्षिक की बचत होने की उम्मीद है। एमआरपी में सबसे अधिक कमी 96.45 प्रतिशत की दर्ज की गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की है। यह कदम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ओर से 17 अक्टूबर, 2026 को गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आठ नवंबर, 2026 तक 85 दवा कंपनियों ने 1,364 कैंसर-रोधी दवा ब्रांड्स के संशोधित एमआरपी की जानकारी दी है। इनमें से 679 ब्रांडों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है।
November 10, 2026
0 Comment
0 Views
कैंसर की दवाएं 96 प्रतिशत तक सस्ती
by Digital Desk
नई दिल्ली। कैंसर-रोधी दवाओं के 1,364 ब्रांड्स के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सोमवार से लागू हो गए हैं। 137 कैंसर-रोधी दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर कैप लगाने से उपभोक्ताओं को लगभग 3,540.38 करोड़ रुपये वार्षिक की बचत होने की उम्मीद है। एमआरपी में सबसे अधिक कमी 96.45 प्रतिशत की दर्ज की गई है। रसायन... Read More

















