नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अपने देश लौटने की कोशिशों को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश सरकार ने उन्हें नया पासपोर्ट देने की मांग खारिज कर दी है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उनकी इस मांग को ‘नाटक’ बताया और कहा कि बांग्लादेश आतंकियों को पासपोर्ट जारी नहीं करता। उन्होंने भारत से भी शेख हसीना को बांग्लादेश भेजने की मांग दोहराई है। हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं और उनके खिलाफ बांग्लादेश में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेशी हाई कमीशन से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने लंदन की कानूनी फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों की मदद ली। वकीलों ने हाई कमीशन को भेजे पत्र में कहा कि अंतरिम सरकार ने 2024 में हसीना का पुराना बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया था।
November 10, 2026
0 Comment
0 Views
शेख हसीना को पासपोर्ट नहीं देगा बांग्लादेश
by Digital Desk
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अपने देश लौटने की कोशिशों को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश सरकार ने उन्हें नया पासपोर्ट देने की मांग खारिज कर दी है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उनकी इस मांग को ‘नाटक’ बताया और कहा... Read More

















