बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ पीएम ने मनाई दिवाली विपक्ष पर साधा निशाना : कांग्रेस का पलटवार
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सलियों के सफाए के बाद भी देश में नक्सलवाद का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों और संगठनों में घुसकर संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दीपावली जैसे अवसर पर भी राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर एक गैर-राजनीतिक और गंभीर अवसर का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने के लिए किया।

















