भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बयान से सियासी हलचल
भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर चर्चा तेज
लोकवाहिनी, संवाददाता
चंद्रपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने चंद्रपुर जिले की पार्टी की आंतरिक स्थिति को लेकर एक सूचक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से चंद्रपुर बहुत अच्छा जिला है और यहां के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अच्छा काम कर रहे हैं। जिले में काफी क्षमता है, लेकिन राज्य स्तर पर काम करते समय चंद्रपुर ‘सिर में झनझनाहट पैदा करने वाला जिला’ है। इन समस्याओं का समाधान कार्यकर्ताओं के पास ही है। यदि समाधान सीधे तौर पर बताना संभव न हो तो गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी दें। चव्हाण के इस बयान के बाद चंद्रपुर भाजपा की अंदरूनी
राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।
रवींद्र चव्हाण ने ब्रह्मपुरी में महानगर और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा
‘समस्या है तो समाधान भी कार्यकर्ता बताएं’
चव्हाण ने कहा कि चंद्रपुर में भाजपा का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ताओं में क्षमता है। हालांकि उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर अभी और काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के सामने कोई समस्या है तो उसका समाधान भी कार्यकर्ताओं को ही सुझाना चाहिए। यदि किसी कारण से खुले तौर पर अपनी बात रखना संभव नहीं है तो गोपनीय तरीके से पार्टी नेतृत्व तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के बीच कथित मतभेदों की पृष्ठभूमि में चव्हाण के ‘झनझनाहट’ वाले बयान को देखा जा रहा है। हालांकि चव्हाण ने अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया।
महानगरपालिका की राजनीति पर भी नजर
बैठक के बाद चंद्रपुर महानगरपालिका की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, विधायक किशोर जोरगेवार समर्थक 17 नगरसेवकों ने महापौर के खिलाफ शिकायत की है। इस घटनाक्रम के बीच प्रदेशाध्यक्ष के बयान को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो. शेख की पार्टी के प्रति निष्ठा की भी सराहना की गई। बताया गया कि उन्होंने 1980 के दशक से भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया और राष्ट्रभक्ति, सिद्धांतनिष्ठा तथा जनसेवा के आधार पर संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के उनके प्रयासों को वर्तमान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस दौरान कहा गया कि निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा परिवार के आधार स्तंभ हैं।
पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की की बैठक ली। बैठक में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, विधायक कीर्तिकुमार भांगडिया, विधायक किशोर जोरगेवार, विधायक करण देवतले, विधायक देवराव भोंगले, महाबीर संगीता खांडेकर सहित करीब 400 पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में स्नातक मतदाता पंजीयन और एसआईआर के काम की समीक्षा की गई। चंद्रपुर की बड़ी आबादी को देखते हुए स्नातक मतदाता सूची में पंजीयन अपेक्षाकृतकम होने पर चव्हाण ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में मतदाता पंजीयन अभियान पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह दी।













