नागपुर :भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ीद्वारा 30 नवंबर को रजवाड़ा पैलेस, महाल में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। “स्वदेशी की चाह – आत्मनिर्भरता की राह” विषयक इस कार्यक्रम में अमोलजी पुसदकर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत पर मार्गदर्शन देंगे।
बैंकिंग विशेषज्ञ सुधाकर अत्रे व्यापार वृद्धि के लिए उपलब्ध बैंक योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। वहीं पद्मश्री नॉमिनी डॉ. रवि वैरागडे व्यापारियों को स्वास्थ्य और प्रेरणा पर विशेष मार्गदर्शन देंगे। आयोजकों ने अधिकतम व्यापारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।










