लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। इंडिगो के उड़ान संचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान की जाँच कर रहा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा नियुक्त पैनल एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी इसिड्रे पोरक्वेरस को पूछताछ के लिए तलब किया है।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब विमानन नियामक सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने और पूरे नेटवर्क में यात्रियों को हुई भारी असुविधा के कारणों की जाँच सख्ती से कर रहा है। चार सदस्यीय समिति को परिचालन विफलता के मूल कारणों की पहचान करने का दायित्व सौंपा गया है।इसमें संयुक्त महानिदेशक संजय ब्रह्माणे, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कपिल मांगलिक और एफओआई लोकेश रामपाल शामिल हैं।











