कर्ज के बदले महिला से संबंध बनाने की मांग, 5 लाख के चुकाए 9.50 लाख
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। कर्ज चुकाने के बाद भी साहूकार ने महिला से बकाया रकम की मांग करते हुए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि साहूकार ने कर्ज के बदले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में साहूकार और उसकी महिला साथी के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने हिंगना के थानेदार को निवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता 40 वर्षीय है और सेतु केंद्र चलाती है। पीड़िता के पति बीमार रहने के कारण उसने 26 फरवरी 2026 को आरोपी साहूकार नजीम बेग मिर्जा (इंदिरा माता नगर, हिंगना रोड निवासी) और उसकी महिला साथी शहाना (जयताला निवासी) से 10 प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसने 30 जून तक कर्ज की रकम के बदले आरोपियों को कुल 9.50 लाख रुपये चुका दिए थे। इसके बावजूद साहूकार उससे कर्ज की रकम बकाया होने का दावा करते हुए लगातार दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने उसे बताया कि वह पूरा कर्ज चुका चुकी है और अब कोई रकम बकाया नहीं है।
लव जिहाद का नया तरीका : अहिरकर
विहिप के ग्रामीण जिलामंत्री राजकुमार अहिरकर ने बताया कि लव जिहाद और धर्मांतरण का एक और नया तरीका जेहादियों ने अपनाया। कैंसरग्रस्त मां और ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित पति के इलाज के लिये पीड़िता ने नजीम से 5 लाख 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। उसके बाद नजीम और शहाना ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन और संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। डरकर पीड़िता ने उनसे अपना पीछा छुड़ाने के लिये जैसे-तैसे जुगाड़ लगाकर 5 लाख के 9 लाख 90 हजार देकर लिखित एग्रीमेंट किया। फिर भी पीड़ित के ऊपर दो बार जानलेवा हमले किये गए। जिसकी एफआईआर सोनेगांव थाने में दर्ज है और दूसरा हमला काटोल नाके पर किया गया जिसमे पीड़िता एक महिना हॉस्पिटल भर्ती रही। वॉट्सअप पर धमकी देना वीडियो कॉल करने पर दहशत में आकर पीड़िता अपना घर छोड़कर किसी अनजान जगह पर रहने को मजबूर हो गई। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार ने थानेदार को निवेदन सौंपकर जिहादी गंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। निवेदन सौंपते समय विदर्भ प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राजकुमार शर्मा, अजय पाटणे, पवन बर्वे सहित पदाधिकारी मौजूद थे।













