लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र (Charge Sheet) दाखिल किया है। इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के सदस्य भी शामिल हैं। आरोपपत्र में पाकिस्तान की साज़िश, आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े सहायक सबूतों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की चार्जशीट में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ को पहलगाम हमले की योजना बनाने, उसमें सहयोग करने और उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका के लिए एक कानूनी इकाई के रूप में आरोपित किया गया है। सोमवार को जम्मू स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में दायर 1,597 पृष्ठों के आरोपपत्र में पाकिस्तानी हैंडलर आतंकवादी साज़िश जट्ट का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल है।











