नई दिल्ली। इसरो का पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल हो गया। रॉकेट रास्ते से भटक गया। सुबह 10.18 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। 15 सैटेलाइट लेकर अंतरिक्ष में रॉकेट रवाना हुआ था। तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी आने से मिशन असफल हुआ। इसरो चीफ डॉ. वी नारायणन ने गड़बड़ी की पुष्टि की।
रॉकेट ईओएस-09 अन्वेषा सहित 15 सैटेलाइट ले जा रहा था। 15 में से 7 भारतीय और 8 विदेशी सैटेलाइट शामिल हैं। 512 किमी की सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट मिशन का लक्ष्य था।








