लाभ पाने के लिए महिलाओं की जिला कार्यालय में भारी भीड़
लाडकी बहिण योजना में सुधार की मांग तेज
बुलढाणा जिले में मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना में महिलाओं का लाभ अचानक रुक जाने की अफवाह ने भारी हलचल मचा दी है। इस कारण सोमवार को जिला महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय में लाभार्थी महिलाओं की बड़ी भीड़ जुट गई। महिलाएं पिछले दो महीनों से अपने हक के भुगतान के न होने की जांच कराने आई थीं।
जिल्हा प्रशासन के अनुसार बुलढाणा जिले में लगभग साढ़े छह लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही थीं। मगर ई-केवायसी (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) में तकनीकी खामी आने से करीब 30 हजार महिलाओं का लाभ अस्थायी रूप से रुका हुआ है। महिलाओं का कहना है कि यह त्रुटि जल्द सुधार कर उन्हें उनका लाभ जारी किया जाए।
लाभार्थी महिलाओं ने अधिकारियों से आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगी। इस प्रदर्शन के बाद महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने ई-केवायसी लिंक को पुनः सक्रिय करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। अब यह देखना बाकी है कि शासन इस मामले में तत्काल कदम उठाता है या नहीं।
इस घटना ने महिलाओं के बीच योजना की अहमियत और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को भी उजागर किया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खामी को शीघ्र ही सुधार कर सभी लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।









