चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक को अंजाम दिया है। झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 15 नक्सली मारे गए हैं।
इस मुठभेड़ की सबसे बड़ी सफलता 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनिल दा का खात्मा है। यह मुठभेड़ चाईबासा के घने जंगल इलाके में हुई, जब सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी भारी जवाबी फायरिंग की।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा (CoBRA) इकाई के लगभग 1,500 जवान सारंडा जंगल के गुमडी में किरीबुरू थाना क्षेत्र में अभियान में शामिल हैं। अनिल दा को झारखंड के सबसे खूंखार नक्सली नेताओं में से एक माना जाता था।











