भौलगांव के ऋतुराज टाउन में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। शहर में जुआ अड्डों पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा और यशोधरा नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने भौलगांव के ऋतुराज टाउन इलाके में छाप मारा. इस कार्रवाई में दुर्गा मंडप के पीछे चल रहे जुआ अड्डे से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने उनके पास से 87,480 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए. पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. इसमें यशोधरा नगर थाना, अपराध शाखा यूनिट क्र. 3 और 5 तथा वाहन चोरी रोधी दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया.
कार्रवाई में विनीत विनोद मेहरनिया, शाहरुख अंसारी, अब्दुल जब्बार अंसारी, अस्मित रितेश चरोटे, राहुल अशोक धामतो, कुणाल उर्फ गोलू अशोक धामतो, अश्विन तुलाराम गभरे, अरुण राम कुशवाह और प्रतीक संतोष सोनवणे को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मौके से 26,880 रुपये नकद, 60,600 रुपये मूल्य के सात मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते जब्त किए. सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए यशोधरानगर थाने के सुपुर्द किया गया.












