45,400 रु. की हुक्का सामग्री जब्त
नागपुर। सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का पार्लर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का पार्लर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सहित कुल 45,400 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 5:30 बजे क्राइम यूनिट -2 पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सदर स्थित माउंट रोड के बूटी कंपाउंड स्थित नो व्हेयर कैफे में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान कैफे में हुक्का चलाते पाए जाने पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कैफे संचालक गौरव श्रीराम बोकड़े (33), निवासी ज्ञानेश्वर नगर, कैफे वेटर परेश मदन सोरते (20), निवासी निकालस मंदिर, इतवारी, ग्राहक वैभव श्रीकृष्ण देवहाते (34) और मोहम्मद इत्तेफाक वल्द मोहम्मद शकील (28) शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिना अनुमति अपने आर्थिक लाभ के लिए अवैध रूप से हुक्का पार्लर चला रहे थे और ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकूजन्य हुक्का पदार्थ का सेवन करा रहे थे। पुलिस ने मौके से अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू, हुक्का पॉट और अन्य सामग्री बरामद की। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को जब्त माल सहित पुलिस के कब्जे में लिया गया है। जांच जारी है।
August 12, 2026
0 Comment
0 Views
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा, 4 गिरफ्तार
by Digital Desk
45,400 रु. की हुक्का सामग्री जब्त नागपुर। सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का पार्लर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का पार्लर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सहित कुल 45,400 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस के अनुसार,... Read More












