पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार
ब्रातिस्लावा, एजेंसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14-15 जून 2026 की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए और 3 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे अहम फैसला दोनों देशों के रिश्तों को कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का रहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच ब्रातिस्लावा कैसल में अहम मुलाकात हुई। दोनों के अहम बैठक हुई, जिसके बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया और भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया की मदद का आभार भी जताया। साझा वक्तव्य के दौरान पीएम मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री और मैंने हमारे सहयोग को नई दिशा और नई गति देने के बारे में विस्तार से चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी में हुई प्रगति हमारे लिए संतोष की बात है। हालाँकि, हमारी क्षमताएं बहुत अधिक हैं और हमारी आकांक्षाएं उससे भी कहीं अधिक हैं। पीएम मोदी ने कहा, हमारे आत्मीयता भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिचो का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। (पेज 6 पर)











