संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर राजग सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित इस ‘मंगल मिलन’ बैठक में केंद्रीय मंत्रियों, राजग नेताओं और गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को सम्मान, गर्व और गौरव के साथ मनाने तथा विकसित भारत का संकल्प लेने का आग्रह किया। मोदी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में यह बात कही और एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसद और कई केंद्रीय मंत्री तिरंगा लहराकर तथा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।
August 12, 2026
0 Comment
17 Views
वंदे मातरम से गूंजा संसद परिसर
by Digital Desk
संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर राजग सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित इस ‘मंगल मिलन’... Read More











