स्व. अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर श्रीराम कथा
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। जहां सौजन्यतता, सरलता और समर्पण है वहां राम हैं. हमारी धड़कन, सांसों में राम हैं. यह उद्गार साध्वी ऋतंभरा ने स्व. अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गणेश मैदान, भेंडे लेआउट, आयोजित श्रीराम कथा में व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि सत्संग पुण्यों के परिपाक से ही संभव होते हैं. जब पुण्य फलित होने के लिए आतुर हो जाए तो पद-प्रतिष्ठा, धन आदि प्रभु श्रीराम के चरणों की शरण लेते हैं. हमारी सुबह, मध्यान्ह और रात्रि में राम हैं. सुबह जब सूर्योदय होता है तो उसकी लालिमा में राम हैं. राम ने सत्य के लिए सत्ता का त्याग किया, और सत्ता ने हमेशा राम की प्रतीक्षा की. सत्ता साधन है, साध्य नहीं.
उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंबे अवसाद, पीड़ा और संघर्ष के बाद आखिरकार सूर्य प्रकट हुआ है और रामलला अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. नागपुर वासियों के समर्पण और संघर्ष को भी याद किया. इस अवसर पर प्रसन्ना मोहिले – मुख्य यजमान, अजय संचेती – अध्यक्ष, श्री रामकथा आयोजन समिति, शैलेश जोगलेकर – उपाध्यक्ष श्री रामकथा आयोजन समिति, अर्पित खंडेलवाल – विशेष यजमान, उद्योगपति रवि अग्रवाल, ईश्वर डेंगले और शिवानी दानी – इस रामकथा के आयोजक, रोहित अग्रवाल, माया हाड़े, अमोल श्यामकुवर आदि उपस्थित थे. साध्वी ऋतंभरा की अमृतवाणी में 18 नवंबर तक चलने वाली श्रीराम कथा का समय प्रतिदिन शाम 6 से रात 8 बजे तक रहेगा.















