नागपुर। सक्करदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण दुपहिया अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रजीत भीमराव वाहने, निवासी गायत्री नगर, नंदनवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.15 बजे प्रजीत दुपहिया वाहन से सक्करदरा उड़ान पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक दुपहिया का नियंत्रण छूट गया और वह गाड़ी समेत फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे में प्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रजीत को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होने की आशंका है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।
September 11, 2026
0 Comment
1 Views
सक्करदरा फ्लाईओवर से मोपेड समेत नीचे गिरा इंजीनियरिंग छात्र
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। सक्करदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण दुपहिया अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रजीत भीमराव वाहने, निवासी गायत्री नगर, नंदनवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.15... Read More












