विश्व पोहा दिवस पर बना रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल ने दिया प्रमाणपत्र
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। नागपुर में 9 हजार लोग 3 हजार किलो तरीँ पोहा चट कर गए। जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल ने इसका प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। नागपुर में अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस अवसर पर इतिहास रचा गया। प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने 3500+ किलो नागपुरी पोहा तैयार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पोहे का मुफ्त वितरण भी किया गया। सेंट्रल बाज़ार रोड स्थित विष्णुज़ी की रसोई में हुए इस आयोजन ने नागपुर की खाद्य संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया। यह उपलब्धि शहर के लिए गर्व का क्षण बन गई। शेफ विष्णु मनोहर ने 3,000 किलो तरी पोहा बनाकर नागपुर की पहचान को दुनिया के सामने पेश किया।
उनका कहना है कि तरी पोहा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि मध्य भारत की संस्कृति और गौरव का स्वाद है। देसी चने की प्रोटीन से भरपूर तरी और पोहे का अनोखा संगम इसे खास बनाता है। 3,000 किलो तरी पोहे के साथ जश्न इस खास मौके पर नागपुर में एक फूड फेस्टिवल जैसा आयोजन किया गया, जहां 3,000 किलोग्राम तरी पोहा तैयार किया गया। सुबह से ही शहर के कोने-कोने से फूडिज इस दावत का लुत्फ उठाने के लिए जुटने लगे। खास बात यह 20 थी कि वर्ल्ड पोहा डे पर लोगों को मुफ्त तरी पोहा परोसा गया।
कैसे अलग है नागपुर का मशहूर तरी पोहा?
आमतौर पर देश के बाकी हिस्सों में पोहा सूखा या हल्की भुजिया और प्याज के साथ परोसा जाता है, लेकिन नागपुर का तरी पोहा बिल्कुल अलग है। यहां उबले हुए पोहे के ऊपर तरी डाली जाती है। यह तरी काले चने से बनी एक बेहद तीखी, मसालेदार और पतली ग्रेवी होती है। इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरा धनिया और ढेर सारा नमकीन डालकर परोसा जाता है।










