सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत श्रीगणेशा आरोग्याचा और स्वच्छता ही सेवा
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। केंद्र एवं राज्य शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘श्रीगणेशा आरोग्याचा’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ उपक्रम के तहत मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेरापंथ युवक परिषद, अर्पण ब्लड बैंक और रेनबो ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता कर रक्तदान किया। महापौर नीता ठाकरे की प्रमुख उपस्थिति में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन ने रक्तदान किया। दोनों अधिकारियों ने रक्तदान के जरिए मौजूद लोगों को सेवा कार्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे उपक्रमों में भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बोरकर, पुलिस उपायुक्त डॉ. संदीप पखाले, मनीषा अतकरे, संतोषदेवी लड्ढा, नगरसेवक शैलेश पांडे, अभिजीत झा, मनपा उपायुक्त राजेश भगत, राजेंद्र उचके, दीपक सेलोकर, नरेंद्र अहिलवार, जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी, दीपाली नागरे तथा पुलिस उपनिरीक्षक रवि चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष प्रियांक छाजेड, विनय अंचलिया, तनुज सेठिया, नितेश छाजेड और लवेश डागा, अर्पण ब्लड बैंक के संचालक सत्यम सिंह, डॉ. स्वप्नील चौरे, स्वाती जंजाल, नंदिनी पाटणकर और सचिन कासार तथा रेनबो ब्लड बैंक की संचालिका डॉ. रश्मी वर्मा, डॉ. संजय पराते, उज्ज्वला दारोडकर, शीतल भेंडेकर और शिल्पा वर्षिकर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।











