वॉशिंगटन डीसी:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईरान को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उसने प्रस्तावित परमाणु समझौते को स्वीकार नहीं किया, तो उसे इसके विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा, ‘अब और नरमी नहीं बरती जाएगी’। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मौजूदा समझौते की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, तो अमेरिका उसके तमाम पावर प्लांट और पुलों को जमींदोज कर देगा।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी कर मौजूदा सीजफायर समझौते की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि ईरानी हमलों का निशाना फ्रांस और ब्रिटेन के जहाज बने हैं। ट्रंप के मुताबिक, ईरान का यह कदम उसकी हताशा को दर्शाता है। इस तनाव के बीच ट्रंप ने कूटनीतिक रास्ते का आखिरी विकल्प भी खुला रखा है। अमेरिकी प्रतिनिधियों का एक दल कल शाम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँच रहा है।








