बर्लिन, एजेंसीतीन दिवसीय जर्मनी यात्रा पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने भारत और जर्मनी के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को एक नई दिशा देते हुए महत्वपूर्ण बैठक की। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय और जर्मन रक्षा उद्योग के दिग्गजों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात का मुख्य केंद्र बिंदु रक्षा क्षेत्र में सह-विकास और सह-प्रौद्योगिकी उत्पादन रहा। यह बैठक रक्षा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब केवल हथियारों का खरीदार बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि वह जर्मनी जैसी तकनीकी शक्तियों के साथ मिलकर उन्नत सैन्य प्लेटफॉर्म विकसित करना चाहता है। राजनाथ सिंह ने जर्मन कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत की उदार निवेश नीतियों और रक्षा क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश के लिए माहौल अब पहले से कहीं अधिक अनुकूल है।










