बैग में रखा था, हैदराबाद से चंडीगढ़ आए सभी 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला
लोकवाहिनी, संवाददाता:चंडीगढ़। हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-108 में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग के ठीक बाद एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट के बाद विमान के केबिन में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे यात्री घबरा गए। हालांकि, क्रू मेंबर्स की मुस्तैदी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 दोपहर करीब 3:29 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई थी। विमान जब रनवे से वे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट संख्या 39सी पर बैठे एक यात्री ने क्रू को सूचना दी कि उसके बैग में रखे पावर बैंक में आग लग गई है। देखते ही देखते विमान के अंदर धुएं का गुबार भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू ने तुरंत इमरजेंसी एग्जिट खोलने का निर्णय लिया। दोपहर करीब 3:35 बजे विमान के इमरजेंसी गेट खोले गए और यात्रियों को फुलाए जाने वाले इनफ्लेटेबल स्लाइड्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।








