लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। पर्यावरण संरक्षण और शहरी वन प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर नीता ठाकरे ने बुधवार को दीक्षाभूमि में एआई और लिडार आधारित स्मार्ट ट्री असेसमेंट पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष प्रयासों से शहर में वृक्षों की वर्तमान स्थिति के बारे में संपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और लिडार की सहायता से वृक्षों का आकलन किया जा रहा है। एआई और लिडार आधारित इस स्मार्ट वृक्ष आकलन की प्रायोगिक पहल का शुभारंभ दीक्षाभूमि क्षेत्र में महापौर नीता ठाकरे ने किया।
प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई यह पहल शहर के लगभग 5 हजार वृक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित करेगी। इस अवसर पर महापौर ने सर्वेक्षण वाहन में बैठकर तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक संजय भड़े, विधायक प्रवीण दटके, उपमहापौर लीला हाथीबेड़, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी-वाखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, नगर आयुक्त डॉ. विपिन, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगनाथम एम., एमआईएम समूह नेता शकील पटेल, पूर्व विधायक अनिल सोले, लक्ष्मीनगर जोन अध्यक्ष तारा (लक्ष्मी) यादव, निर्माण एवं विशेष परियोजना समिति अध्यक्ष अश्विनी जिचकार, जल आपूर्ति विशेष समिति के उपाध्यक्ष विजय झलके, पार्षद लखन येरावर, विजय होले, अमोल धामकेले, विनय दानी, माया हाडे, वर्षा चौधरी, मनोज साबले, नगरसेवक सुनील डांगेकर, नगरसेविका वर्षा चौधरी, टाइकोटक आर्बोरिकल्चर सॉल्यूशंस एवं इनिशिएटिव के समन्वयक विवेक राज, नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान के संजय पांडे, ग्रीन विजिल फाउंडेशन के कौस्तव चटर्जी, उपायुक्त गणेश राठौड़, वृक्ष विशेषज्ञ अमोल चौरपगार, सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, जोन स्वच्छता अधिकारी ऋषिकेश इंगले सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।











