लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। विधान परिषद चुनाव की बिसात पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुटीबोरी का दौरा कर नगराध्यक्ष, नगरसेवकों के घर जाकर भेंट की और उम्मीदवार राजीव पोतदार के समर्थन में प्रचार भी किया। उल्लेखनीय है कि बुटीबोरी नगर परिषद में भाजपा की सत्ता नहीं है कर इसी वजह से बुटीबोरी में विधायक समीर मेघे के साथ मैदान में उतरे है। नागपुर में पत्रकार परिषद के बाद पालकमंत्री बावनकुले सीधे बुटीबोरी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय अविनाश गुर्जर के निवास पर गए। इस अवसर पर दीपक गुर्जर और उनके परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर विधायक समीर मेघे, भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य और नागपुर स्थानीय निकाय विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार, पूर्व महापौर बब्लू गौतम, नगरसेवक सनी चव्हाण, नगरसेविका जयश्री पाटिल, बुटीबोरी शहर अध्यक्ष प्रशांत दाहुले, भाजपा वाईएमसीए अध्यक्ष प्रतीक भोयर, गौरव हजारी, आदेश डफ, अमरीश गामोटे, अमित भोयर, आशीष खांते, अनुप गामोटे, अल्फाज शेख और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पश्चात उन्होंने बुटीबोरी नगर परिषद गुट नेता अरविंद (मुन्ना) जायसवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जायसवाल परिवार द्वारा पालकमंत्री का स्वागत किया गया। यहां पर पालकमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक समीर मेघे, नगराध्यक्ष सुमित मेंढे, उपाध्यक्ष आकाश वानखेड़े, भाजपा महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार, पूर्व महापौर बब्लू गौतम, पार्षद सविताताई खंते, पार्षद जयश्रीताई पाटिल, पार्षद सनी चव्हाण, भाजपा बुटीबोरी नगर उपाध्यक्ष राजू खंते, बोर्ड अध्यक्ष अरुण वानखेड़े, अनिल ठाकरे, सचिन खंते और अन्य पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में पालकमंत्री बावनकुले सभापति अमजद शेख के आवास पर सद्भावना भेंट की। उनसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर समीर मेघे, नगराध्यक्ष सुमित मेंढे, उपाध्यक्ष आकाश वानखेड़े, भाजपा महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार, पूर्व नगराध्यक्ष बब्लू गौतम, पार्षद समीर बोरकुटे, पार्षद करिश्माताई भुमरकर और अन्य पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।












