नागपुर। शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डा. रविंद्रकुमार सिंगल की संकल्पना पर चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये का माल जब्त किया है। 21 जून को तड़के 6 बजे के करीब नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान सप्ताह के दौरान अपराध शाखा दस्ते के अधिकारी और कर्मचारी पांचपावली पुलिस स्टेशन के इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें आकाश पान की दुकान के सामने, तांडापेट, लाल दरवाजा और रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर एक एक्टिवा मोपेड पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रोका और पुलिस के सामने एनडीपीएस अधिनियम का सख्ती से पालन करते हुए तलाशी ली गई जिसमें उनके पास से एक जिपलॉक बैग में कुल 20 ग्राम एमडी बरामद की गई।
आरोपी के पास से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य का एमडी पाउडर बरामद किया गया। एमडी पाउडर, 2 मोबाइल फोन और एक मोपेड वाहन सहित 3 लाख का माल बरामद किया गया। पुलिस ने शेख इकराम शेख मुजफ्फर (27) निवासी बाबा ताज मस्जिद के पास, पंडिताईन चौक, खरबी, प्रवीण उर्फ टेम्प्या गणेश निमवाले (31) निवासी रतनपेठ, लाडपुरा, पांचपावली को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इसे अपने साथी सोहेल उर्फ गोलु वल्द आरिफ खान, निवासी मानेवाड़ा की मदद से लाया था। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 22(ख) और 29 के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पांचपावली पुलिस को सौंप दिया।












