सेना के विमान से उत्तर पुस्तिकाओं की एयरलिफ्टिंग
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। नीट परीक्षा रविवार 21 जून को शहर के 30 केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्र के एक केंद्र पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। शहर में 11,984 से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सशस्त्र पुलिस तैनात रही। री-नीट 2026 की परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर शीट्स) को सुरक्षित तरीके से मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पूरे अभियान में भारतीय वायु सेना एक बार फिर अहम भूमिका निभाने जा रही है। जिस तरह वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टरों से प्रश्नपत्र नागपुर और विदर्भ के विभिन्न जिलों तक पहुंचाए गए थे। उसी तरह अब परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को भी वायुसेना के विमान से राष्ट्रीय मूल्यांकन एजेंसी के मूल्यांकन केंद्रों तक भेजा जाएगा।
परीक्षा को लेकर 30 सेंटर में से 14 केंद्रों पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि शेष 16 केंद्रों पर एसआरपीएफ और स्थानीय पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नागपुर शहर पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच परीक्षा केंद्र पर आए छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। छात्रों के कपड़ों से लेकर उनके जूतों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच की गई। छात्राओं को अपने शरीर पर किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने से मना किया गया। बायोमेट्रिक जांच परीक्षा केंद्र के बाहर राज्य पुलिस और अंदर एनटीए कर्मचारियों द्वारा दोबारा जांच की गई। छात्रों के फिंगरप्रिंट की जांच बायोमेट्रिक मशीन से की गई।
» वायुसेना को सौंपी गई जिम्मेदारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, री-नीट परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन की जिम्मेदारी भी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है। बताया गया है कि सोमवार को वायु सेना का विशेष विमान नागपुर पहुंच सकता है। जिसके बाद विमान में लोड कर निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इससे पहले नागपुर, अकोला, अमरावती समेत विदर्भ के विभिन्न जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। यहां सीआरपीएफ और सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं। केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में सभी पत्रिकाओं को उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षा घेरे में नागपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा।
■ परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रो पड़ा पिता, समझाने-बुझाने के बाद, अब्दुल्ला ने जुटाई हिम्मत
रविवार को परीक्षा केंद्र के बाहर नीट परीक्षा दे रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के पिता अपने बेटे के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले ही फूट-फूटकर रोने लगे। उसे मनाने में हमें बहुत मुश्किल हुई। वह बिल्कुल भी आने को तैयार नहीं था। उसे कल रात से उल्टी हो रही थी और वह बहुत घबराया हुआ था। उसने सुबह पढ़ाई भी नहीं की और तैयार होकर सीधे केंद्र आ गया। हमने उसे उल्टी रोकने की गोली देनी पड़ी, उन्होंने कहा। परीक्षा से पहले अपने बेटे के आत्मविश्वास के स्तर के बारे में पूछे जाने पर पिता ने कहा, आप कह सकते हैं कि वह लगभग 50 फीसद आत्मविश्वास से भरा है। हमारे समझाने-बुझाने के कारण वह दबाव में परीक्षा दे रहा है। उसने अच्छी तैयारी की है और एक बार जब वह परीक्षा देना शुरू कर देगा, तो वह धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा।











