नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय में देश की विभिन्न क्षेत्रों की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को (मरणोपरांत) पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया। वहीं प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक, क्रिकेटर रोहित शर्मा, मलयालम अभिनेता ममूटी और टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज भी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
June 24, 2026
0 Comment
2 Views
65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार
by Digital Desk
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय में देश की विभिन्न क्षेत्रों की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र... Read More












