मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून सत्र में विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए चुनाव नहीं होगा। सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है। इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए चुनाव कराने के बजाय, सरकार ने एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर फैसला लेने की रणनीति बनाई है। यह सीट शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कोटे में आती है, और इसी को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
विशेष सत्र से होगा फैसला
विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए शिवसेना की नीलम गोर्हे के नाम की एक बार फिर चर्चा शुरू होने के बीच यह जानकारी सामने आई है। नीलम गोर्हे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने उन्हें दोबारा विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए पार्टी में नंदुरबार से विधान परिषद सदस्य चंद्रकांत रघुवंशी और बच्चू कडू के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। (पेज 6 पर)












