नगालैंड में संदिग्ध बम धमाका, 4 घायल
कोहिमा। नगालैंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चुमौकेदिमा इलाके में आज एक संदिग्ध बम धमाका हुआ। इस हमले में असम राइफल्स के एक जवान देश के लिए बलिदानी हो गए, जबकि चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह एक संदिग्ध आईईडी (IED) ब्लास्ट था। सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स के जवान एक बोलेरो एसयूवी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से प्लान किए गए एक बम (आईईडी) में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जवानों की गाड़ी आ गई। यह घटना असम और नगालैंड की सीमा के पास हुई है, जहां असम राइफल्स का एक ट्रेनिंग सेंटर भी मौजूद है।












