नागपुर। जिले के रामटेक थाना क्षेत्र में अंबाला मार्ग स्थित होटल शिकारा के सामने तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार महीने पहले शादी करने वाले युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोरडा सराखा निवासी अमित लालचंद वाघ और रोहित लालचंद चौधरी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाला मार्ग स्थित होटल शिकारा के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में अमित वाघ के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
August 7, 2026
0 Comment
0 Views
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
by Digital Desk
नागपुर। जिले के रामटेक थाना क्षेत्र में अंबाला मार्ग स्थित होटल शिकारा के सामने तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार महीने पहले शादी करने वाले युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक... Read More













