नागपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ा एक व्यक्ति 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे शशीप्रकाश नामक व्यक्ति मुंबई एंड की ओर खड़ी मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 25 केवी हाई टेंशन ओएचई लाइन के संपर्क में आ गया। हाई वोल्टेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पीएसआई पेंदोर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को सावधानीपूर्वक कंटेनर से नीचे उतारा। इस अभियान में गिरीश राऊत, अमित त्रिवेदी, राकेश सिमिया, ताराचंद गजवे, मनीषा डोळस, मनोज मेश्राम, शशीकांत वाघमारे, भगवान इंगोले तथा सच्चिदानंद द्विवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
July 15, 2026
0 Comment
1 Views
कंटेनर पर चढ़ा व्यक्ति 25 हजार वोल्ट की OHE लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ा एक व्यक्ति 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्टेशन... Read More














