नई दिल्ली। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 49 किलो वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 किलो (85 किलो स्नैच + 105 किलो क्लीन एंड जर्क) उठाते हुए मेडल अपने नाम किया। भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 किलो वर्ग में सिल्वर और शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत अब मेडल टैली में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। यह ऋषिकांत का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में 55 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ग्लासगो में वह पहली बार 60 किलो वर्ग में उतरे। तब उन्हें मेडल नहीं मिला था। वे मौजूदा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन भी हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण
मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरे संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 49 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता था, जबकि 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।










