3 स्नातक, 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव घोषित, 27 अक्टू. को नतीजे
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज गया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें आगामी 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को नतीजे स्पष्ट होंगे. दशहरे के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद विभाग स्नातक, पुणे विभाग स्नातक और नागपुर विभाग स्नातक इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती और पुणे विभाग शिक्षक इन दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए यह चुनाव होगा. 6 दिसंबर 2026 को पांच सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. इसलिए ये चुनाव होंगे. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी.
इन 5 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव
-
औरंगाबाद विभाग स्नातक
-
पुणे विभाग स्नातक
-
नागपुर विभाग स्नातक
-
अमरावती विभाग शिक्षक
-
पुणे विभाग शिक्षक














