राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले खड़गे ने कहा था कि ये गांधीजी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दे।
हम यह बताना चाहते हैं कि ये (सरकार) उस आजादी को छीन रहे हैं जो हमें मिली थी। यह आजादी जो पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने हमारे लिए हासिल की थी और ये इसे खत्म करने की हर कोशिश कर रहे हैं। ये हमसे वोट देने का अधिकार छीन रहे हैं। हम यहां यह प्रार्थना करने जा रहे हैं कि उन्हें यह समझ आए कि वे हमसे ये अधिकार और आजादी न छीनें। इनमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है जो इन महान नेताओं ने हमारे लिए हासिल किए थे। हम यहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में पिछले दो दिनों से धरने का एक ही पैटर्न दिखा (पेज 6 पर)।














